भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैंः राजनाथ सिंह

News Hindi Samachar

चेन्नई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की आजादी के बाद से ही भारत विरोधी ताकतें घरेलू स्तर पर अस्थिरता का मौहाल बनाने का प्रयास कर रही हैं। ऊटी के पास वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैन्य शक्ति, व्यापार, संचार, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक समीकरण जैसे परिदृश्यों में बदलाव स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया भर में हो रहे इन बदलावों से कोई भी देश अछूता नहीं है। ऐसे में देश की रक्षा तैयारियों को इन बदलावों के अनुपात में या इनसे एक कदम आगे रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से हमारा देश आजाद हुआ है, दुश्मन ताकतों का प्रयास रहा है कि देश के भीतर किसी न किसी माध्यम से अस्थिरता का माहौल पैदा किया जाए। पिछले 75 साल का इतिहास देखें तो हमें चुनौतियां विरासत में मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खेल मंत्री ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप जारी किया

नयी दिल्ली। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को यहां ‘फिट इंडिया’ कार्यक्रम की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर व्यक्तिगत प्रशिक्षण-सह-फिटनेस मार्गदर्शन करने वाले ‘फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप को लॉन्च किया। ठाकुर ने कहा कि यह ऐप राष्ट्रीय खेल दिवस पर भारत के लोगों के लिए सरकार की ओर से […]
खेल मंत्री ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘फिट इंडिया’ मोबाइल ऐप जारी किया

You May Like