क्या पणजी से चुनाव लड़ने की जिद छोड़ेंगे उत्पल पर्रिकर ? भाजपा ने दिया यह ऑफर

News Hindi Samachar

पणजी। गोवा समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। टिकट न मिलने से नाराज नेताओं ने दल बदलना शुरू कर दिया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज चल रहे हैं क्योंकि उन्हें अपने पिता की परंपरागत सीट पणजी से विधानसभा चुनाव लड़ना है। हालांकि पार्टी ने उन्हें टिकट दिए जाने को लेकर भरोसे में नहीं लिया, जिससे आहत होकर उन्होंने पणजी में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उत्पल पर्रिकर को मनाना शुरू कर दिया है। इसी के साथ ही पार्टी ने उन्हें एक ऑफर भी दिया है। जिसके मुताबिक, पार्टी ने उत्पल पर्रिकर से आग्रह किया है कि वो पणजी से विधानसभा चुनाव लड़ने की जिद छोड़ दें। ऐसे में उन्हें बेहतर मौका दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा ने उन्हें पणजी के स्थान पर कहीं और से या फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अहम जिम्मेदारी दिए जाने का ऑफर दिया है।

माना जा रहा है कि भाजपा मौजूदा विधायक अतानासियो मोनसेरेट को ही पणजी से विधानसभा चुनाव लड़ाना चाहती है लेकिन उत्पल पर्रिकर ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और तो और मौजूदा विधायक को उन्होंने भ्रष्ट बताया है। जिसकी वजह से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में पार्टी ने उन्हें बेहतर विकल्प का मौका दिए जाने की बात कही है। भाजपा उत्पल पर्रिकर को मनाने के लिए परिवार के सदस्यों का भी सहारा ले रही है। भाजपा उत्पल पर्रिकर को पणजी से टिकट नहीं देना चाहती है क्योंकि पार्टी ने एक आतंरिक सर्वे कराया था और इस सर्वे के नतीजे बता रहे हैं कि अगर पार्टी ने उत्पल पर्रिकर को टिकट दिया तो शायद वो चुनाव गंवा बैठें।

केजरीवाल ने किया स्वागत

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का सम्मान करता हूं। अगर उनके पुत्र आम आदमी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक हों तो उनका स्वागत है। आपको बता दें कि पणजी सीट का प्रतिनिधित्व मनोहर पर्रिकर ने दो दशक से अधिक समय तक किया था। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को होगा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा आप तथा तृणमूल कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीएम चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी

चंडीगढ़। पंजाब में अवैध बालू खनन के मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी रिश्तेदार के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड हुई है। 10 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन करने में शामिल कम्पनियों के खिलाफ धन शोधन की […]
सीएम चरणजीत चन्नी के करीबी रिश्तेदार के ठिकानों पर छापेमारी

You May Like