ढोल वादन में कालसी की अंजू ने प्रथम स्थान हासिल किया

News Hindi Samachar

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता 2021-22 में उत्तराखण्ड की अंजू ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जीत का परचम लहराया। अंजू, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज हरिपुर कालसी जनपद-देहरादून कक्षा 10वीं की छात्रा ने पारम्परिक लोक वाद्य यंत्र विधा के अन्तर्गत ढोल वादन में प्रथम स्थान हासिल किया। अंजू ने हारूल जैता, नाटी रासो आदि धुनों पर ढोल वादन में प्रस्तुति दी। ढोल वादन में अंजू के साथ संगतकर्ता के रूप में दमाऊ पर साधना और रणसिंहा पर रिंकी द्वारा संगत किया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव प्रतियागिता का परिणाम 18 जनवरी को भारत सरकार द्वारा वर्चुअल माध्यम से जारी किये गये। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लोक कलाओं के संवर्धन एवं विकास हेतु माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों हेतु विभिन्न विधाओं में कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जनपद स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के रूप में विभिन्न चरणों में सम्पन्न होता है।

इस वर्ष भारत सरकार द्वारा ये कार्यक्रम 01 जनवरी से 12 जनवरी तक वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुए। इसी क्रम में 18 जनवरी को राष्ट्रीय स्त्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता का समापन वर्चुअल माध्यम से परिणामों के साथ प्रस्तुत किया गया। जिसमें रा.बा.इ.का. हरिपुर कालसी जनपद देहरादून की कक्षा 10वीं की छात्रा अंजू ने उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय स्तर पर पारम्परिक लोक वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कुछ अंजू इससे पूर्व भी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुकी है। तथा उसके अथक मेहनत प्रयास से उसने इस बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

के.एल. डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने मेधावी छात्रों के लिए की 100 करोड़ रु की छात्रवृत्तियांें की घोषणा

देहरादून। के एल डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी, स्नातक और उच्च शिक्षा के लिए देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक, ने अपनी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (केएलईईई) की तारीखों की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के विजयवाड़ा तथा हैदराबाद कैंपस 27,28 तथा 29 जनवरी को एक रिमोट प्रॉक्टर्ड फॉर्मैट में राष्ट्रव्यापी परीक्षा आयोजित […]
के.एल. डीम्ड-टु-बी यूनिवर्सिटी ने मेधावी छात्रों के लिए की 100 करोड़ रु की छात्रवृत्तियांें की घोषणा

You May Like