अखिलेश के करहल से चुनाव लड़ने को लेकर नाराज सपा नेता, छोड़ी पार्टी, भाजपा में हुए शामिल

News Hindi Samachar

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से इस बात की अधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इन सब के बीच सपा के लिए एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल, अखिलेश के करहल सीट से चुनाव लड़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता रघुपाल सिंह भदौरिया नाराज हो गए हैं। वह कई दिनों से करहल विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे थे और समाजवादी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदारों में से एक थे। हालांकि अब उन्होंने पार्टी छोड़ दी है। समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के बड़े नेता रहे हैं। करहल के किरथुआ निवासी भदौरिया को पार्टी ने प्रदेश सचिव भी बनाया है। भाजपा में शामिल होते ही रघुपाल सिंह ने समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया। रघुपाल सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी में सिर्फ यादव जाति के ही लोगों को महत्व दिया जाता है। उन्होंने कहा कि मैं करहल से ग्राम प्रधान भी रहा हूं, हमेशा से समाजवादी पार्टी के लिए काम किया है। संगठन के लिए काम किया है। पूर्व सैनिक भी हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने मेरी नहीं सुनी है। वहां की जनता मेरे साथ है। मैं भाजपा उम्मीदवार के लिए काम करूंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आप गोली चलाओगे तो गोली सहेंगे, हम चारों जिले के गांवों में मशीनें घुसने नहीं देंगेः दिग्विजय सिंह

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के धरने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने फिर मिलने का समय दिया है। सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी मनीष रस्तोगी से टेलीफोनिक बातचीत के बाद कांग्रेस नेता ने अपना धरना भी समाप्त कर दिया। दिग्विजय सिंह ने खुली चेतावनी देते हुए […]
आप गोली चलाओगे तो गोली सहेंगे, हम चारों जिले के गांवों में मशीनें घुसने नहीं देंगेः दिग्विजय सिंह

You May Like