रायबरेली में भी प्रचार नहीं करेंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं है नाम

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में पूरी ताकत झोंक रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार उत्तर प्रदेश में मजबूती से चुनाव लड़ने की कोशिश में है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण को बड़ा मुद्दा बनाकर चुनावी मैदान में है। कांग्रेस की ओर से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। खुद प्रियंका गांधी कई इलाकों में रोड शो कर चुकी हैं। इन सबके बीच उत्तर प्रदेश विधानसभा के चौथे चरण के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी आ गई है। लेकिन इस सूची से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम गायब है। चौथे चरण में ही कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में चुनाव होने हैं और यहीं से सोनिया गांधी सांसद में हैं।

विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को मतदान होने हैं। इस चरण में 60 सीटों पर मतदान होंगे। कांग्रेस ने इसके लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हालांकि इसमें सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं है। हालांकि अब तक के स्टार प्रचारकों की सूची में दोनों नेताओं का नाम हुआ करता था। लेकिन इस बार उन दोनों का नाम शामिल नहीं है। आश्चर्य इस बात को लेकर भी है कि रायबरेली से सांसद होने के बावजूद भी सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से फिलहाल प्रचार को लेकर ज्यादा सक्रिय नहीं रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिस कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद, वहां घातक हथियारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े रजब और अब्दुल

बेंगलूर। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेज में पहले हिजाब पहने को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन हुए। कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुई जंग भगवा वस्त्र तक क्यों पहुंच गई है। इसी बीच किसी बड़ी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके पीछे की वजह […]
जिस कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद, वहां घातक हथियारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े रजब और अब्दुल

You May Like