जिस कॉलेज में हिजाब को लेकर विवाद, वहां घातक हथियारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े रजब और अब्दुल

News Hindi Samachar

बेंगलूर। कर्नाटक के स्कूल और कॉलेज में पहले हिजाब पहने को लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन हुए। कर्नाटक में हिजाब से शुरू हुई जंग भगवा वस्त्र तक क्यों पहुंच गई है। इसी बीच किसी बड़ी साजिश की भी आशंका जताई जा रही है। जिसके पीछे की वजह कर्नाटक पुलिस की तरफ से उड्डुपी के एक कॉलेज के पास से दो हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया जाना है। ये वही कॉलेज है जहां हिजाब विवाद चल रहा है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए लोगों के नाम रजब और अब्दुल माजीद बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए लोगों के नाम रजब और अब्दुल माजीद बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस की तरफ से अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालाँकि, इस पर पुलिस का अभी तक बयान नहीं आया है। पकड़े गए आरोपी कुंदापुर के पास के गांव गंगोली के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अरेस्ट करने के बाद दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मामला जनवरी का है, जब कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राएं क्लासरूम में हिजाब पहनने पर अड़ गई थीं। कॉलेज के प्रिंसिपल रूद्र गौड़ा ने कहा था कि छात्राएं कॉलेज कैंपस में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन क्लासरूम में इसकी इजाजत नहीं है। इसके बाद एक स्टूडेंट की मां ने संविधान के अनुच्छे 14 और 25 का हवाला देकर इसे मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई 8 फरवरी को होनी है। कर्नाटक सरकार ने इस संबंध में उच्च न्यायालय का अगले सप्ताह कोई आदेश आने तक शैक्षणिक संस्थानों से पोशाक संबंधी मौजूदा नियमों का पालन करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लता दीदी के नाम पर इंदौर में खोली जाएगी संगीत अकादमी, महाविद्यालय और संग्रहालय: सीएम शिवराज

भोपाल। स्वर कोकिला और भारत रत्न लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही देश में शोक की लहर दौड़ गई लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में संपन्न हुआ। इन सब के […]
लता दीदी के नाम पर इंदौर में खोली जाएगी संगीत अकादमी, महाविद्यालय और संग्रहालय: सीएम शिवराज

You May Like