सोमेश्वर। आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा मेहरा पंत ने पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर उत्तराखंड राज्य को राजनीतिक प्रयोगशाला बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि दोनों दलों ने सत्ता हथियाने की होड़ में उत्तराखंड राज्य गठन की मूल अवधारणा और पर्वतीय जिलों के विकास के साथ कुठाराघात किया है। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही हैं, जो यहां की आवश्यकता के अनुसार नीतियों का निर्धारण कर राज्य का विकास करने का संकल्प लेती है। पूजा मेहरा पंत ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस पर सत्ता पाने की होड़ में राज्य के विकास की नीतियां नहीं बनाने, स्थाई राजधानी का गठन नहीं करने, जल जंगल जमीन को बचाने के लिए ठोस नीतियां नहीं बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने सत्ता को फुटबॉल की तरह एक-दूसरे के पाले में फेंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के 20 साल बाद भी पहाड़ के गांवों से पलायन जारी है। जंगली जानवरों की रोकथाम नहीं होने से कृषि चैपट हो रही है। बेरोजगारी के चलते युवाओं का भविष्य अधर में लटका है। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारें कोरी घोषणाएं कर जनता को बरगला रही है। पूजा मेहरा पंत ने कहा कि वह आप पार्टी को सशक्त करने तथा उत्तराखंड राज्य के हित में कार्य करेंगे।
डीएम ने किया दून मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण
Wed Jul 21 , 2021
देहरादून। जिलाधिकारी ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों की विभिन्न व्यवस्थाओं सहित निक्कू एवं पिक्कू वार्ड का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में बनाई जा रही व्यवस्थाओं […]

You May Like
-
सिद्धू राष्ट्र विरोधी, खतरनाक, पूरी तरह विपत्तिः अमरिंदर
News Hindi Samachar September 19, 2021
