दरबार साहिब की दीवारों पर बनाए गए हैं आकर्षक पोस्टर

News Hindi Samachar

देहरादून। दून के प्रसिद्ध झंडा मेला आयोजन में शामिल होने के लिए देश-विदेश से दून पहुंच रहीं संगतों के स्वागत के लिए श्री दरबार साहिब की दीवारों पर आकर्षक पोस्टर बनाए गए हैं। वहीं श्री झंडे जी मेले के लिए श्री दरबार साहिब में हो रहा रंग-रोगन और दिल को छूने वाली साज-सज्जा आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी हुई है। चित्रकारी से भित्ती चित्रों के रखरखाव, संरक्षण व उनके संवर्द्धन का संदेश दिया जा रहा है।

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने भित्ती चित्रों की सजावट और रंग भरने के कार्य में स्वयं सेवा दी। बीते कुछ महीनों से भित्ती चित्रों को संरक्षित करने के लिए एक विशेष टीम श्री दरबार साहिब में काम कर रही है। इस वर्ष श्री झंडे जी मेले के आयोजन में पहुंच रही संगत इन भित्ती चित्रों की खूबसूरती एवं आकर्षक स्वरूप से रूबरू होंगी।

न भित्ती चित्रों को पानी, धूल, प्रदूषण, धूप और मौसम की मार से बचाने के लिए विशेष तकनीक का सुरक्षा आवरण लगाया गया है। शताब्दियों पूर्व बनाए गए इन भित्ती चित्रों के माध्यम से रामायण काल, महाभारत काल, कई भगवानों और देवी-देवताओं के चित्रों, संत समाज के दार्शनिक पक्ष का चित्रण किया गया है। इतिहास के कई कालखंडों को भित्ती चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह चित्र टिहरी की नथ को जिस स्वरूप में दर्शाया गया है वह अपने आप में पहाड़ की सजीवता को स्पर्श करने वाला संदेश देती है। श्री दरबार साहिब के करीब 346 वर्षों के इतिहास को यह भित्ती चित्र कई उदाहरणों से सजीव करने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शिक्षा विभाग में नहीं होगा प्लास्टिक का इस्तेमाल

अधिकारी-कर्मचारी लाएंगे अपनी पानी की बोतल देहरादून। मुख्य सचिव द्वारा बैठक में दिये गये निर्देशों के क्रम में विद्यालयी शिक्षा विभाग के समस्त कार्यालयों व विद्यालयों को प्लास्टिक मुक्त किया जाना है। इसको लेकर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा की ओर से कार्यालयों- विद्यालयों में प्लास्टिक से सम्बन्धित किसी भी वस्तु (यथा […]
शिक्षा विभाग में नहीं होगा प्लास्टिक का इस्तेमाल

You May Like