देवास में बेटी के जन्म पर पति ने पत्नी पर किया जुल्म, गर्म लोहे के सरिए से दागा

News Hindi Samachar

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बेटी को जन्म देने पर पति ने पत्नी को बांधकर गर्म सरिये से हमला किया है। महिला के शरीर में गहरे घाव हो गए। ससुरालवालों ने भी पत्नी को रहमी से पीटा भी। पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती ने कहा कि महिला ैप् मामले की जांच कर रही हैं। पति बबलू झाला, ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला और देवरानी काजल को आरोपी बनाया है। पीड़िता ने अपने साथ हुए जुल्मों की दास्तां सुनाई है।

पीड़िता ने कहा कि मेरा नाम लक्ष्मी है। गांव के ही बबलू से 4 साल पहले मेरी शादी हुई थी। साल भर तो सब कुछ ठीक रहा। एक साल बाद मैंने बेटी को जन्म दिया। वहीं, मेरी देवरानी ने एक बेटे को जन्म दिया। इसी बात से सास-ससुर और पति नाराज होकर मुझे प्रताड़ित करने लगे। मैं उनके जुल्म से तड़प उठती थी। वे मुझे हर समय ताना मारते थे। वे कहते थे कि पहले ही लड़की को जन्म दिया, बेटे को क्यों नहीं। ससुराल वाले आए दिन मेरे साथ मारपीट करते थे।

उन्होंने बताया कि पहले बांधा फिर सरिया गर्म करके मेरे शरीर पर दाग दिया। सरिये से दागा तो मैं तड़प उठी। मेरे हाथ बंधे थे। मेरे शरीर में गहरे घाव हो गए। 18 मार्च को होली की बधाई देने मेरे परिजन ससुराल पहुंचे तो मेरी हालत देख उनके होश उड़ गए। पिता ने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी नेता का दावा! केवल 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, 24 घंटे जागने का कर रहे प्रयोग

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बताया कि, पीएम मोदी रोजाना केवल 2 घंटे सोते हैं और 22 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी एक प्रयोग कर रहे हैं, ताकि उन्हें सोना की जरूरत न पड़े […]
बीजेपी नेता का दावा! केवल 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, 24 घंटे जागने का कर रहे प्रयोग

You May Like