उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायक दल का नेता चुन लिया गया। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। वे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की यह बैठक केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की देखरेख में हुई। इसमें भाजपा के सभी विधायक उपस्थित रहे। केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने विधायक दल की बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की। दस मार्च को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने राज्य में 47 सीटें हासिल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे। चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा जताया है। पार्टी ने उन्हें कमान सौंपने का फैसला लिया है।

उत्तराखंड विधानसभा का चुनाव परिणाम घोषित होने के 11 दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य को मुख्यमंत्री मिल गया। नई दिल्ली से सोमवार दोपहर केंद्रीय पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी दून पहुंचे। बलवीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में सांसदों और विधायकों के बीच उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने सीएम के नाम का ऐलान किया गया। धामी के नाम पर रखे गए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधायक दल की बैठक के लिए विधायक और पार्टी नेता दोपहर से ही जुटना शुरू हो गए थे। बैठक में उत्तराखंड चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने विधायक की शपथ दिलाई। ज्यादातर विधायकों ने हिंदी में शपथ ली, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भरत सिंह चैधरी, भूपाल राम टम्टा, ऋतु खंडूरी, सतपाल महाराज समेत कुछ अन्य विधायकों ने संस्कृत में शपथ ली। किशोर उपाध्याय […]
प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने नवनिर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ

You May Like