उत्तराखंड के मंच से राजस्थान के लिए संकेत?

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी के सिर ताज सज गया है। बीजेपी पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी। धामी भले ही खुद चुनाव हार गए, पर बीजेपी को जिता गए। धामी की ताजपोशी का जश्न भी भव्य हुआ। परेड ग्राउंड में इस दौरान पीएम से लेकर कई राज्यों के सीएम और मंत्री की भी मौजूदगी रही। गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल समेत तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री देहरादून के मंच पर दिखे। लेकिन इसके साथ ही एक खास तस्वीर भी इस मंच से नजर आई।

राजस्थान की सियासत से विधानसभा चुनाव 2018 के बाद से ही कभी कभार नजर आने वाली पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया। धामी के शपथग्रहण समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंच पर वसुंधरा राजे भी दिखाई दीं। जिसके बाद से ही इस बात की चर्चा होने लगी है कि क्या इसके माध्यम से बीजेपी ने राजस्थान के लिए कोई संकेत दिया है। बताया जा रहा है कि विधानसभा सत्र के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बुधवार को उत्तराखंड के लिए रवाना हो गईं। वे हेलीकॉप्टर के ज़रिये धौलपुर से देहरादून के लिए रवाना हुईं। राज वहां उत्तराखंड मुख्यमंत्री पद पर पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने गईं हैं।

जन्मदिन पर दिखाई ताकत

सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विश्व महिला दिवस के मौके पर शक्ति प्रदर्शन का नजारा भी दिखाया था। जिसमें करीब चार दर्जन पार्टी के विधायकों ने शिरकत की थी। उसके बाद प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का बयान भी सामने आया था। राजे के जन्मदिन पर तीन निर्दलीयों समेत 48 भाजपा विधायक, 11 सांसद, 110 पूर्व विधायक एवं 8 पूर्व सांसदों की मौजूदगी रही। 10 जिलाध्यक्ष व 15 पूर्व जिलाध्यक्ष भी आए। वहीं वसुंधरा ने बीते दिनों अटल जी की कविता का एक अंश भी शेयर किया था। जिसमें कहा गया था कि कदम मिलाकर चलना होगा जो कि खासा चर्चा का विषय भी रहा था। उत्तराखंड के मंच से राजस्थान के लिए संकेत? धामी के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्रियों के साथ मंच पर नजर आईं वसुंधरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बीजेपी सरकार ने पिछले दो वर्षाे में सिर्फ कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को गुमराह किया है: कमलनाथ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपने चैथे कार्यकाल में दो साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होंने कहा कि आज का […]
बीजेपी सरकार ने पिछले दो वर्षाे में सिर्फ कार्यक्रम आयोजित किए और लोगों को गुमराह किया है: कमलनाथ

You May Like