स्कूल के टॉयलेट में 11 साल की बच्ची का बल्ताकार, आरोपी फरार

News Hindi Samachar

पुणे । महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल परिसर में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा 11 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार दोपहर शिवाजीनगर इलाके की है।

शिवाजीनगर थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील मोरे ने कहा, ‘‘एक अज्ञात व्यक्ति, लड़की को स्कूल परिसर के शौचालय में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर वह मौके से फरार हो गया। लड़की ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्कूल ने लड़की के माता-पिता को इस बारे में बताया।’’ अधिकारी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना नाम लिए एक बार फघ्रि भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यादव अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों के मामले को लेकर भाजपा […]
यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

You May Like