मंडी परिसर में व्यापारियों के लिए 20 नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा

News Hindi Samachar

विकासनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति विकासनगर के परिसर में व्यापारियों के लिए 20 नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल की सुविधा के लिए दो नए हैंडपंप लगाए जाएंगे। इसका निर्णय मंडी समिति की व्यापारियों के साथ हुई संयुक्त बैठक में लिया गया।

मंडी समिति के सभागार में मंडी प्रशासन और व्यापारियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में समिति के अध्यक्ष अनिल जैन और नव नियुक्त सचिव विजय थपलियाल ने परिसर में हो रहे निर्माण कार्यों, सफाई व्यवस्था की जानकारी मुहैया कराई।

सचिव ने कहा कि मंडी परिसर में सभी नियम कायदों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। किसानों से अनधिकृत वसूली करने पर व्यापारियों के लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि व्यापारियों के हित के लिए मंडी प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। दुकान विहीन व्यापारियों के लिए मंडी परिसर में 20 नई दुकानों का निर्माण किया जाएगा। खाद्यान्न व्यापरियों को बताया कि कृषि उत्पाद अधिनियम 2011 दुबारा लागू हो चुका है। लिहाजा सभी व्यापारी इसी अधिनियम के तहत कार्य करें। व्यापारियों को अपने अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर को पूर्ण रखना जरूरी है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने मंडी परिसर में व्याप्त समस्याओं की जानकारी मुहैया कराई, जिस पर समिति ने व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। आढ़ती एसोसिएशन के सचिव मुकेश वर्मा ने आढ़त तीन से पांच प्रतिशत तक किए जाने का प्रस्ताव समिति के सामने रखा। इसके साथ ही व्यापारियों की ओर से मंडी परिसर में सुविधाएं विकसित किए जाने और प्रपत्र 9-आर न लिए जाने का प्रस्ताव रखा गया। व्यापारियों के प्रस्ताव पर उचित कार्यवाही का आश्वासन बैठक में मंडी प्रशासन की ओर से दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक लाख 32 हजार रु की स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद पुलिस ने एक बार फिर अवैध स्मैक पकड़ी है। पुरोला पुलिस ने मोरी के अगोड़ा बैंड से 13.22 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। स्मैक की बाजार कीमत करीब एक लाख 32 हजार बताई जा रही है। गुरूवार को एसपी पीके राय […]
एक लाख 32 हजार रु की स्मैक के साथ दो लोग गिरफ्तार

You May Like