केंद्रीय मंत्री सिंधिया ग्वालियर दौरे पर, विपक्ष पर साधा निशाना

News Hindi Samachar

भोपाल। बीजेपी के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उनका बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तैयार हो रहे विपक्ष के संभावित गठबंधन पर जमकर निशाना साधा है।

दरअसल पीएम मोदी के खिलाफ 10 क्षेत्रीय पार्टियों के संभावित गठबंधन को लेकर सिंधिया ने कहा कि देश में केवल एक ही फ्रंट है और है वो जनता का फ्रंट। जनता के फ्रंट के एक-एक व्यक्ति के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी है। बीजेपी ने विकास किया है। अंत्योदय की सोच के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर जनता का विश्वास है, इसलिए ऐसे कोई भी फ्रंट से पार्टी को कोई फर्क नही पड़ता।

गौरतलब है कि ग्वालियर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शहर विकास की बैठक के साथ निजी आयोजनों में शामिल होंगे। लेकिन रीजनल पार्टियों के नए फ्रंट पर सिंधिया के वार ने एक बार फिर राजनीतिक गर्माहट को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में ले रहे सांस: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज स्वतंत्र भारत में हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, यह आजादी के लिए बलिदान देने वाले रोहनात गांव के शहीदों की बदौलत है। जब अंग्रेजी हुकूमत द्वारा कहर ढाया जा रहा था तो उस समय रोहनात गांव के लोगों […]
शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में ले रहे सांस: मुख्यमंत्री

You May Like