पाकिस्तान को लेकर महिला ने लगाया वॉट्सऐप स्टेटस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Hindi Samachar

बंगलौर। पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर कथित तौर पर व्हाट्सएप स्टेटस संदेश पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक में एक 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया। यह घटना कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित बागलकोट जिले के मुधोल में हुई। पुलिस ने सूचना दी कि महिला कुठमा शेख मदरसे की छात्रा है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 23 मार्च को पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस पर अपनी व्हाट्सएप स्टेटस पर उर्दू में लिखा अल्लाह हर मुल्क में इत्तिहाद अमन सुकून अता फरमा मौला।

संदेश का मतलब है कि अल्लाह हर देश को शांति एकता और सद्भाव प्रदान करे। बताया गया कि अरुण कुमार भजंत्री नामक एक सामाजिक कार्यकर्ता ने मुधोल पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। भजंत्री ने दावा किया कि कुठमा शेख का उद्देश्य जातीय तनाव को भड़काना था। 24 मार्च को कुठमा शेख को गिरफ्तार कर लिया गया और हिरासत में ले लिया गया। अगले दिन उन्हें जमानत दे दी। पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि महिला को शांति और व्यवस्था कायम रखने के लिए हिरासत में लिया गया था।

पुलिस ने महिला पर भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (धर्म, नस्ल या अन्य विशेषताओं के आधार पर समूह के बीच शत्रुता को बढ़ावा देना) और 505 (2) (समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस शासित इस राज्य में खुलेआम चल रहा था आदिवासियों के धर्मांतरण का खेल, पादरी समेत दो गिरफ्तार

जयपुर। कांग्रेस शासित राज्य में आदिवासियों के धर्मांतरण के खेल का बड़ा खुलासा हुआ है। जिसके बाद विश्व हिन्दू परिषद भी पूरे मामले को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जशपुर में स्थानीय लोगों के धर्म परिवर्तन का प्रयास करने के आरोप में एक पादरी सहित 2 […]
कांग्रेस शासित इस राज्य में खुलेआम चल रहा था आदिवासियों के धर्मांतरण का खेल, पादरी समेत दो गिरफ्तार

You May Like