पहली महिला स्पीकर बनने पर ऋतु खंडूड़ी का हुआ स्वागत, आभार कार्यक्रम किया आयोजित

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पांचवीं विधानसभा में पहली महिला अध्यक्ष बनने की खुशी में शिमला बाइपास रोड स्थित वेडिंग पॉइंट में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा एक आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान राज्य में पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर महिलाओं में गजब का उत्साह देखने को मिलाद्य इस दौरान महिलाओं द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें राजजात यात्रा का कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गयाद्य विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मातृशक्ति आज विभिन्न क्षेत्रों में एवं विभिन्न रूपों में देश का नेतृत्व कर रही है।आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं कीर्तिमान स्थापित कर रही है आजादी के आंदोलन से लेकर उत्तराखंड राज्य के आंदोलन में इस प्रदेश की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।महिला शक्ति के बिना मानव जाति की कल्पना करना असंभव है स ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा की महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण तभी होगा जबकि वे उन्हें प्राप्त अधिकारों का लाभ उठा पाएं और साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त हों।महिला सशक्तीकरण का मतलब है कि उन्हें आर्थिक रुप से सशक्त किया जाए। वे आत्मनिर्भर हों। उन्हें सकारात्मक सोच के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना करने लायक बनाया जाए और वे विकास की किसी भी गतिविधि में भाग लेने में सक्षम होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमिः राष्ट्रपति

हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को किया सम्बोधित हरिद्वार। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने रविवार को हरिद्वार स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के रजत जयंती समारोह को सम्बोधित किया। उन्होंने दिव्य प्रेम सेवा मिशन को संकल्प और सेवा की भावना के साथ मानव कल्याण हेतु संवेदनशीलता […]
उत्तराखण्ड की पवित्र धरती आध्यात्म के साथ ही शांति एवं ज्ञान की भूमिः राष्ट्रपति

You May Like