भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी कई बड़े कार्यक्रम आयोजन करने जा रही है। इन सब के बीच खबर यह भी है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और सांसदों तथा विधायकों को संबोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता चार राज्यों में मिली जीत से उत्साहित हैं। यही कारण है कि भाजपा इस बार स्थापना दिवस को और उत्साहित तरीके से मनाने जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ था हालांकि इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।

वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी ना सिर्फ देश बल्कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वर्तमान में केंद्र में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा देश के कई बड़े राज्यों में पार्टी सत्ता में है। हाल में ही 5 राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार राज्यों में अपनी सत्ता बरकरार रखी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में शानदार जीत हासिल की। इसके अलावा गोवा मणिपुर उत्तराखंड में भी पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हमने सिर्फ किसान हित की बात नहीं की, उनके कल्याण के लिए भी कदम उठाए: अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को दावा किया कि ‘हमारी सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और हमने सिर्फ किसान हित की बात नहीं की, उनके कल्याण के लिए कदम भी उठाए हैं।’ गहलोत ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य है जिसने अलग […]
हमने सिर्फ किसान हित की बात नहीं की, उनके कल्याण के लिए भी कदम उठाए: अशोक गहलोत

You May Like