महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में रैली निकालकर किया प्रदर्शन

News Hindi Samachar

देहरादून,। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व मंे महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से बढ़ती महंगाई के विरोध में घण्टाघर तक रैली निकालकर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने में प्रतिभाग किया। महिला कांग्रेस प्रदेष अध्यक्ष ज्योति रौतेला नें कहा की यू.पी.ए. सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के समय तेल की कीमतों के अन्तर को जनता के सम्मुख रखा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने देश की जनता की गाड़ी कमाई लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी इजाफा कर महंगाई में बेतहाशा वृद्धि हुई जिससे वैश्विक महामारी का दंश झेल रही जनता की कमर टूट चुकी है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में कमी होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज 34 से अधिक देशों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भारत से कम हैं। उन्होने कहा कि पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों को केन्द्र की भाजपा सरकार की संवेदनहीनता बताते हुए कहा कि अनाज, फल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं तथा पहले से मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही जनता पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस) की कीमतों में लगातार की जा रही वृद्धि से त्रस्त हो चुकी है तथा अब मंहगाई बर्दास्त करने की स्थिति में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में 2022-23 का बजट पारित

मंदिर समिति के नव निर्वाचित सदस्यों का हुआ स्वागत, यात्रा तैयारियों पर हुई चर्चा देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में समिति के केनाल रोड कार्यालय सभागार में शुरू हुई जिसमें समिति के वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पारित किया गया। मंदिर […]
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में 2022-23 का बजट पारित

You May Like