मध्य प्रदेश में कई जिलों में लू चली, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज

News Hindi Samachar

भोपाल। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही, जबकि प्रदेश के सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छिंदवाड़ा, रीवा, सीधी, गुना, राजगढ़, दमोह, खजुराहो, सागर, सतना, रतलाम, जबलपुर एवं ग्वालियर जिलों के साथ-साथ छतरपुर जिले के नौगांव में सोमवार को लू की स्थिति बनी रही और अगले चार दिनों में भी कुछ इलाकों में इसके जारी रहने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि खजुराहो, नौगांव, नर्मदापुरम, राजगढ़, दमोह, खंडवा एवं खरगोन में सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से चार डिग्री अधिक) दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 39.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से दो डिग्री अधिक), जबलपुर में 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पांच डिग्री अधिक) और ग्वालियर 41 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से पां डिग्री अधिक) रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड में भी चलेगा अवैध निर्माणों पर बुलडोजरः सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड में भी अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा, यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तुष्टीकरण […]
उत्तराखंड में भी चलेगा अवैध निर्माणों पर बुलडोजरः सीएम धामी

You May Like