राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं: सीएम शिवराज सिंह चौहान

News Hindi Samachar

राजनांदगांव। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चार प्रदेशों में कांग्रेस की क्या दुर्गति हुई है और जब राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत ही नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पार्टी में राहुल बाबा जैसे नेता हों तो दुश्मन की जरूरत नहीं है। वहां भी घमासान मचा हुआ है और यहां भी। कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि डॉ.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ को विकास का गढ़ बनाया था और इसने (भूपेश बघेल) भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। छत्तीसगढ़ को बदनाम करने का पाप किया, तुष्टिकरण की नीति पर चलता है और फिर से धर्मांतरण शुरू हो गया।

उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने गंडई के चुने हुए अध्यक्ष को हटाया। ये गंडई की जनता का अपमान है और इस अपमान का बदला 12 अप्रैल को जनता लेकर रहेगी।

इसी बीच उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडे बदमाश खुल के खेल रहे हैं और यहां से भ्रष्टाचार के माध्यम से लूटा हुआ धन दिल्ली तक जा रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश में गुंडे बदमाश दुराचारियों के मकान जमींदोज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई गुंडा, बदमाश और माफिया है तो कुचल कर फेंक देता हूं। अगर किसी मां, बेटी और बहन की तरफ नजर उठी तो माटी में मिला दूंगा। मकान, दुकान सब जमींदोज किए जा रहे हैं। मिटाकर रख दिए जाओगे। यहां पर भाजपा का राज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी सरकार की बूस्टर डोज नीति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा-गरीब कैसे लगवाएगा 800 रुपए की वैक्सीन ?

नयी दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ भारत में जंग जारी है और सरकार ने देश के सभी लोगों को बूस्टर डोज लगाने की तैयारी कर ली है। इसी बीच कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए श्भारत को दो हिस्सोंश् में बांटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस […]
मोदी सरकार की बूस्टर डोज नीति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा-गरीब कैसे लगवाएगा 800 रुपए की वैक्सीन ?

You May Like