महंगाई में शुरू हुई सब्जियों की भी चोरी, नींबू के साथ-साथ लहसुन, प्याज भी उड़ा ले गए चोर

News Hindi Samachar

शाहजहांपुर। सब्जी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सब्जी के दाम इतने बढ़ गए हैं कि आम लोगों के लिए इसे खरीदना बेहद मुश्किल हो रहा है। गर्मी की वजह से सब्जी बाजारों में नींबू की मांग बढ़ गई है। जिसकी वजह से इसके दाम भी बढ़ गए हैं। बाजार में नींबू 250 से 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। इन सबके बीच खबर यह है कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चोरों ने महंगी हुई नींबू पर ही हाथ साफ कर दिया है। इतना ही नहीं, 60 किलो नींबू के साथ-साथ चोर 10 किलो लहसुन और 40 किलो प्याज भी उड़ा ले गए हैं। यही कारण है कि व्यापारियों में नाराजगी है।

घटना शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी की है। यहां के मनोज कश्यप की दुकान सब्जी मंडी में है। मनोज कश्यप अपने सब्जी दुकान के जरिए नींबू, हरी मिर्च, प्याज और लहसुन बेचते हैं। हालांकि देर रात उनके दुकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने उनके दुकान से महंगे नींबू और दूसरी सब्जियां भी चोरी कर ली। इसको लेकर मनोज कश्यप में नाराजगी है। मनोज कश्यप ने बताया कि वह एक दिन पहले ही नींबू का बोरा खरीद कर लाए थे और उसे गोदाम में डाल दिया था। गोदाम में डालने के बाद उन्होंने ताला भी लगा दिया था। बावजूद इसके चोरों ने उनके गोदाम से सब्जियां चुरा ली। सब्जियों के साथ-साथ चोरों ने कांटा और बांट भी चुरा लिया।

मनोज कश्यप ने चोरी हुई सब्जियों की कीमत 10000 रुपये से ज्यादा बताई है। फिलहाल मनोज कश्यप के गोदाम में हुई चोरी के बाद स्थानीय बाजारों व्यापारियों में बहुत नाराजगी है। वर्तमान में किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं की गई है। लेकिन इलाके में नींबू की हुई चोरी चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि गर्मियों में नींबू की खपत बढ़ने से इसके कीमतों में भी बढ़ोतरी होती है। हालांकि वर्तमान समय में देखे तो पेट्रोल और डीजल के महंगे होने के कारण जरूरी चीजों की भी कीमतें लगातार बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पेट्रोल डीजल की बढ़त : हो सकता है कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य हो जाए : नीतीश कुमार

पटना। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। यही कारण है कि देश में जरूरी चीजों की भी कीमत बढ़ गई हैं। आम आदमी पर महंगाई का मार पड़ रहा है। इन सबके बीच बिहार में भी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर […]
पेट्रोल डीजल की बढ़त : हो सकता है कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य हो जाए : नीतीश कुमार

You May Like