रोपवे में अभी भी फंसी 40 जिंदगियां, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, हेलीकॉप्टर की मदद से भेजा गया खाना

News Hindi Samachar

देवघर। झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ी पर 12 रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। वहीं भारतीय वायुसेना ने रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का जिम्मा उठाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोपवे में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राशन पानी मुहैया कराया गया। इसके अतिरिक्त कम से कम 8 लोगों को निकाला भी जा चुका है।

रोपवे में 48 लोग फंसे

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईटीबीपी के पीआरओ विवेक पांड ने बताया कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि रोपवे में बाकी के फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, वायुसेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल लें। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोपवे में तय ट्रालियों से ज्यादा 3 ट्रालियां लगाई गई थीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि एनडीआरएफ, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चीज़ों पर हम लोगों की नज़र हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोपवे हादसे की जानकारी ली है और बचाव अभियान पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत और अमेरिका के बीच 2$2 की बैठक, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति

नयी दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच आज टू प्लस टू की बातचीत हुई है। इस बैठक के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। भारत-अमेरिका आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र […]
भारत और अमेरिका के बीच 2 की बैठक, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति

You May Like