कांग्रेस विधायकों की जेब में है कानून व्यवस्था: राज्यवर्धन राठौर

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार लगातार भाजपा के निशाने पर है। भाजपा के प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने एक बार फिर से राजस्थान की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राज्यवर्धन राठौर ने दावा किया कि राजस्थान में कानून व्यवस्था कांग्रेस विधायकों की जेब में है। उन्होंने कहा कि जिस तरह गहलोत जी का इस्तीफा सोनिया मैडम के पास रखा है, उसी तरह राज्य की कानून व्यवस्था भी कांग्रेस विधायकों के जेब में गिरवी रखी है।

जिस तरह गहलोत जी का इस्तीफा सोनिया मैडम के पास रखा है, उसी तरह राज्य की कानून व्यवस्था भी कांग्रेस विधायकों के जेब में गिरवी रखी है। महीने भर बाद भी ।म्छ को पीटने वाले डस्। मलिंगा की गिरफ्तारी नहीं हुई।

इसके साथ ही भाजपा नेता ने दावा किया कि महीने भर बाद भी ।म्छ को पीटने वाले डस्। मलिंगा की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कैसे रुकेगा राजस्थान में अपराध, जब आरोपियों को मिल रहा हो सत्ता का साथ। राज्यवर्धन राठौर ने धौलपुर में सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता पर हुए जानलेवा हमले के मामले को उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने दो अखबारों की खबर को भी ट्वीट किया है। इस मामले में कांग्रेस विधायक को आरोपी बनाया गया है। हालांकि विधायक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

इसके अलावा राठौर ने गहलोत सरकार पर केंद्र के योजनाओं को रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के विकास कार्यों पर गहलोत सरकार के अधिकारी भ्रष्टाचार का ब्रेक लगा रहे हैं। भारत माला प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान में भ्रष्टाचार का जो खेल हुआ, वह शर्मसार करने वाला है। गहलोत जी, अगर आप राजस्थान के विकास में अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं, तो कम से कम बाधा भी न डालिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डर और भ्रम के चलते बूस्टर खुराक लेने से बच रहे लोग: विशेषज्ञ

नयी दिल्ल। 26 अप्रैल भारत में 10 अप्रैल से लेकर अब तक महज 4.64 लाख लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक लगवाई है। विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय डर, भ्रम और गलत जानकारी के चलते एहतियाती खुराक लगवाने से बच रहे हैं। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण […]
डर और भ्रम के चलते बूस्टर खुराक लेने से बच रहे लोग: विशेषज्ञ

You May Like