मेदिनीनगर में पूजा के दौरान दीपक से साड़ी में आग लगी, महिला की मौत

News Hindi Samachar

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर के एक मंदिर में पूजा कर रही अधेड़ उम्र की एक महिला की साड़ी में वहां जल रहे दीपक से आग लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना शहर के कुंड मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मन्दिर की है, जहां गत रात्रि मीना देवी (60) पूजा करने गई थीं इसी दौरान उनकी साङी पास जलते दीपक के सम्पर्क में आ गयी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस अप्रत्याशित घटना का आभास होने पर महिला दौड़ते हुए मंदिर के बाहर आई और आसपास के भक्तों ने पानी डाल कर आग पर काबू पा लिया तथा महिला को तत्काल इलाज के लिए निकटवर्ती मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका और देर रात्रि उसकी अस्पताल में मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मेदिनीनगर में पूजा के दौरान दीपक से साड़ी में आग लगी, महिला की मौत

मेदिनीनगर। मेदिनीनगर के एक मंदिर में पूजा कर रही अधेड़ उम्र की एक महिला की साड़ी में वहां जल रहे दीपक से आग लग गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी और बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा […]
मेदिनीनगर में पूजा के दौरान दीपक से साड़ी में आग लगी, महिला की मौत

You May Like