इटावा के पास बड़ा ट्रेन हादसाए गाजियाबाद की ओर कोयला लेकर जा रही मालगाड़ी के 12 डिब्बे पलटे

News Hindi Samachar

इटावा। देश में कोयला का संकट है। यही कारण है कि मालगाड़ी के जरिए अलग.अलग पावर प्लांट में कोयले की सप्लाई निरंतर की जा रही है। कोयले की सप्लाई में कोई बाधा न पहुंचेए इसके लिए 600 से ज्यादा यात्री ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इन सब के बीच बड़ा हादसा इटावा के पास हुआ। दरअसलए शनिवार को एक मालगाड़ी यहां दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर कोयले से लदे मालगाड़ी के 12 डिब्बे पलट गए हैं।

कोयला लदी मालगाड़ी कानपुर की ओर से आ रही थी जबकि गाजियाबाद की दिशा में जा रही थी। फिलहाल मौके पर टीम पहुंच गई है। लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह घटना कैसे हुई। जानकारी में बताया गया है कि हरियाणा के कलानौर की ओर जाने वाली कोयले से भरी एक मालगाड़ी आज सुबह 11ण्10 बजे ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के नए एकदिल रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतर गई है। यह स्टेशन इटावा से लगभग 30 किमी पूर्व में स्थित है।

माना जा रहा है कि किसी तकनीकी खामी की वजह से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना की वजह से दिल्ली और हावड़ा के बीच रेल यातायात में अवरुद्ध हुआ है। पटरिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना के बाद कई यात्री ट्रेनें भी लेट से चल रही हैं। हादसे में दो पोल भी टूट कर गिर गए हैं। दुर्घटना इतनी जबरदस्त हुई है कि कोयले की रैक बीच में ही फट गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। ट्रैक कब तक ठीक हो पाएगाए इसको लेकर फिलहाल अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोदी का विदेश दौरा, दुनिया के 8 दिग्गज नेताओं से मिलेंगे पीएम, 3 देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई से 3 देशों की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 में यह पहला विदेश दौरा है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री का यह दौरा 3 दिनों का होगा जिसमें वे 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मोदी के इस दौरे की […]
मोदी का विदेश दौरा, दुनिया के 8 दिग्गज नेताओं से मिलेंगे पीएम, 3 देशों की यात्रा के दौरान 25 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

You May Like