ख़ारकिव छोड़ चुके हैं सभी भारतीय, ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक 13300 भारत लौटे: विदेश मंत्रालय

News Hindi Samachar

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। इन सब के बीच वहां कई भारतीयों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही थी। यूक्रेन के पूर्वी शहर ख़ारकिव में कई भारतीयों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही थी। इन सब के बीच आज विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि सभी भारतीय ख़ारकिव छोड़ चुके हैं जो कि अच्छी खबर है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि लगभग सभी भारतीय यूक्रेन के खार्किव शहर से निकाले जा चुके हैं, जो एक अच्छी ख़बर है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिसोचिन और ख़ारकिव से, हम अगले कुछ घंटों में सभी को बाहर निकालने में सक्षम हुए है, अब तक मुझे पता है कि ख़ारकिव में कोई नहीं बचा है। मुख्य ध्यान अब सुमी पर है, हिंसा और परिवहन की कमी से चुनौती आ रही है। सबसे अच्छा विकल्प युद्धविराम होगा। विदेश मंत्रालय के मुताबिक अब तक 21000 भारतीयों ने यूक्रेन छोड़ दिया है। इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो लोग अभी भी वहां फंसे हुए हैं उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुहागरात की रात से पती करता था बीवी के साथ अननैचुरल सेक्स, बाद में पता चला बचपन के दोस्त के साथ हैं समलैंगिक रिश्ते

आगरा। आगरा से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना हरीपर्वत पुलिस के मुताबिक, शहर के जूता बिजनेसमैन के बेटे को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। आरोप बताया जा रहा है कि, उसने अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने […]
सुहागरात की रात से पती करता था बीवी के साथ अननैचुरल सेक्स, बाद में पता चला बचपन के दोस्त के साथ हैं समलैंगिक रिश्ते

You May Like