उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनेगी सरकारः प्रीतम सिंह

News Hindi Samachar

विकासनगर। नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज के मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दावा किया प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।

नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दस मार्च के बाद प्रदेश को माफिया राज से निजात मिलेगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस जनता के किए गए वादों को पूरा करने के लिए पहले दिन से काम करना शुरू कर देगी। कहा कि पांच साल तक भाजपा ने चकराता विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन अब चकराता की उपेक्षा नहीं होगी। त्यूणी में सौ बेड के नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चकराता के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास की गति को सरकार गठन के पहले दिन से ही तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव, खेत खलिहानों में सुख समृद्धि सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है। प्रदेश में माफिया के बजाय जनता का राज होगा। इस दौरान सरदार सिंह तोमर, तुलसी सिंह, उमादत्त जोशी, संजय चौहान, सिकेंद्र सिंह, अतर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल गुणवत्ता सुधार के लिए वन प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। वन पारिस्थितिकी और जलवायु परिवर्तन प्रभाग, एफआरआई, देहरादून भारतीय वन सेवाओं के अधिकारियों के लिए जल गुणवत्ता सुधार के लिए वन प्रबंधन पर एक सप्ताह का अनिवार्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का उद्देश्य वन जल विज्ञान से संबंधित मुद्दों की समझ विकसित करना, प्रबंधन […]
जल गुणवत्ता सुधार के लिए वन प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

You May Like