बनेगी बीजेपी सरकार: पुष्कर सिंह धामी

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इन चुनावों को लेकर एग्जिट पोल भी आ चुके हैं। अधिकांश एग्जिट पोल में उत्तराखंड में कांटे की टक्कर दिखाई गई है। इन सबके बीच भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सरकार के दावे किए हैं। भाजपा का दावा है कि उत्तराखंड में उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी जबकि कांग्रेस ने कहा है कि यहां के लोग बदलाव के मूड में है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकांश एग्जिट पोल ने उत्तराखंड में भाजपा सरकार को दिखाया है, वे संख्या भी कम है, हमारी संख्या अधिक होगी और हम बहुमत की सरकार बनाएंगे। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने राज्य में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों का प्रमाण पत्र दिया है।

धामी ने कहा कि सभी एग्जिट पोल दिखा रहे हैं कि बीजेपी बहुमत से सरकार बनाएगी। कुछ 45 सीटें दिखा रहे हैं, कुछ 47 सीटें लेकिन मेरा मानना घ्घ्है कि अंतिम परिणाम आने पर और सीटें होंगी। उत्तराखंड के लोगों ने हम पर विश्वास दिखाया है। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि एग्जिट पोल तो एग्जिट पोल हैं, हम जनता के दिल के भाव को जानते हैं। जनता ने कांग्रेस के पक्ष में परिवर्तन के लिए वोट दिया है। एग्जिट पोल जिन लोगों ने किया है, उसमें ही कितना अंतर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला बेहद दिलचस्प देखा जा रहा है।

एबीपी सी मोटर के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 32 से 38 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलती दिखाई दे रही है जबकि अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं। आज तक माईऐक्सेस इंडिया की बात करें तो उत्तराखंड में 36 से 46 सीटों के साथ भाजपा सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस 20 से 30 सीटें हासिल कर सकती है जबकि अन्य खाते में 4 से 9 सीटें जाते हुए दिखाई दे रही हैं। टाइम्स नाउ के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में भाजपा 35 सीटें जीत सकती हैं जबकि कांग्रेस 31, 1 आम आदमी पार्टी को और एक अन्य के खाते में जा सकती हैं। छमूे24 टुडे चाणक्य की मानें तो 45 सीटों के साथ भाजपा एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बना सकती है। 24 सीटें कांग्रेस के पास जाती हुई दिखाई दे रही है जबकि अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी सीएनएक्स ने भाजपा को उत्तराखंड में 35 से 45 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि 24 से 32 सीटें कांग्रेस और 2 से 4 सीटों पर अन्य जीत हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम इंतजार करेंगे और देखेंगे क्या होता है: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग की तरफ से 8 फरवरी 2022 को तारीखों के ऐलान के साथ ही उत्तर प्रदेश पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव का शंखनाद हुआ था। जिस पर यूपी में 7 मार्च को 2022 को सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही विराम लग गया। पांच […]
हम इंतजार करेंगे और देखेंगे क्या होता है: प्रियंका गांधी

You May Like