कांग्रेस-सपा को जनता ने नकारा: नरोत्तम मिश्रा

News Hindi Samachar

भोपाल। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव परिणाम के लिए मतगणना जारी है। मतगणना के दौरान रुझान के आधार बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के साथ कोई रहना नहीं चाहता।

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बहुचर्चित बयान लड़की हूं लड़ सकती पर पलटवार किया है। कांग्रेस के साथ कोई रहना नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा को जनता ने नकार दिया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सैय्यद राफर के ट्वीट पर बोले कि कांग्रेस के नेतृत्व पर शुरुआत से सवाल उठते रहे हैं।

वहीं विधायक रामेश्वर शर्मा ने चुनाव परिणाम के रूझान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । उन्होंने कहा कि जो नमाजें पढ़ने जाते थे वो अब रामधुन गाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को भी रामधुन गाना पड़ेगा। अपराधी प्रवत्तियों का गठजोड़ तैयार किया गया था।

बीजेपी विधायक कृष्णा गौर ने भी चुनाव परिणाम को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की मुहिम का यूपी से बुरा हश्र एमपी में होगा। लड़की हूं लड़ सकती हूं मुहिम का यूपी में बुरा हश्र हुआ है। एमपी में इस मुहिम का और भी बुरा हश्र होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिल्ली सरकार ने एमसीडीका फंड क्यों रोका?: स्मृति ईरानी

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव टालने को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से लगातार भाजपा पर आरोप लगाया जा रहा है। दूसरी ओर भाजपा ने भी पलटवार किया है। आज सुबह सवेरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर […]
दिल्ली सरकार ने एमसीडीका फंड क्यों रोका?: स्मृति ईरानी

You May Like