पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, कहा-कार्यकाल का काम पूरा हुआ

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा को मिली शानदार जीत के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। यहां राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं को बताया कि नया जनादेश मिलने और पुरानी सरकार का कार्यकाल पूरा होने के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सौंप दिया है।

निवर्तमान सरकार के कैबिनेट सहयोगी, सतपाल महाराज, गणेश जोशी और स्वामी यतीश्वरानंद भी इस दौरान धामी के साथ थे। बृहस्पतिवार को घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा ने 70 में 47 सीटें अपने नाम कर दो तिहाई से ज्यादा बहुमत हासिल किया लेकिन पार्टी को जीत तक ले जाने वाले मुख्यमंत्री धामी स्वयं अपनी सीट बरकरार रखने में विफल रहे। तीसरी बार विधायक बनने का प्रयास कर रहे धामी को खटीमा सीट पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भुवनचंद्र कापडी के हाथों शिकस्त मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांटे की टक्कर में जीत गए धन सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हराया

देहरादून। पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया है। पौड़ी की सबसे हॉट पौड़ी विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरा दिया है। धन सिंह रावत को मिली ये जीत उनके राजनीतिक […]
कांटे की टक्कर में जीत गए धन सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हराया

You May Like