कांटे की टक्कर में जीत गए धन सिंह रावत, कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हराया

News Hindi Samachar

देहरादून। पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों पर भगवा परचम लहराया है। पौड़ी की सबसे हॉट पौड़ी विधानसभा सीट से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को हरा दिया है। धन सिंह रावत को मिली ये जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए बहुत बड़ी जीत साबित हो सकती है। अपने पहले ही चुनाव में जीत के बाद धन सिंह का नाम दो बार सीएम रेस में आ चुका है। अब भाजपा के सीएम धामी अपना चुनाव हार चुके हैं। जिसके बाद धन सिंह रावत के राजनीतिक कद के बढ़ने की संभावनाएं हैं।
इस सीट पर धन सिंह रावत ने एक बार फिर से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को मात दी है। कैबिनेट मंत्री और विधायक धनसिंह रावत के लिए इस सीट पर पीएम मोदी ने जनसभा की थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी धन सिंह रावत के लिए प्रचार किया था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन इस सीट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गणेश गोदियाल के समर्थन में कैंपेन किया था। आज घोषित नतीजों में जनता ने एक बार फिर से मोदी लहर पर मुहर लगा दी है।उत्तराखंड की सक्रिघ्य राजनीतिघ् में धन सिंह की जड़ें बेहद ही गहरी रही हैं। धन सिंह रावत ने एक दशक से कम की सक्रियि राजनीति में बड़ा फासला तय किया। राष्घ्ट्रीय स्घ्वयं सेवक संघ से बीजेपी की सक्रघ्यि राजनीतिघ् में आए धन सिंह रावत का नाम कई बार मुख्घ्यमंत्री के संभावघ्ति उम्घ्मीदवार के तौर पर सामने आता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोटद्वार से चुनाव जीतकर ऋतु खण्डूरी ने लिया अपने पिता की हार का बदला

देहरादून। पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से 2012 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया है। कोटद्वार विधानसभा सीट पर […]
कोटद्वार से चुनाव जीतकर ऋतु खण्डूरी ने लिया अपने पिता की हार का बदला

You May Like