भावना मासूम बच्ची के पिता के उपचार के लिए आई आगेए दोनों बच्चों को लिया गोद

News Hindi Samachar

देहरादून: सामाजिक कार्यकर्ता भावना पाण्डेय ने दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा के उपचार के लिए एक लाख 11 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। इसके साथ ही उनकी दोनों बेटियों को भी गोद लिया है। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी गोपाल शर्मा के उपचार के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

शनिवार को प्रेस क्लब में हल्द्वानी की सामाजिक कार्यकर्ता ने भावना ने पत्रकारों की मौजूदगी में गोपाल शर्मा की बेटियों को यह राशि सौंपी। इस दौरान भावना पाण्डेय ने कहा कि हल्द्वानी निवासी गोपाल शर्मा हार्डवेयर के दुकान में काम करते थे। एक जून को उनकी तबीयत बिगड़ गई और तब से गंभीर रूप से बीमार हैं,जिनका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उनके छह और आठ साल की मासूम बेटियों को पिता के इलाज के लिए भीख मांगने पड़ी, जो कि शर्मनाक बात है। जब उनको यह जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद का मन बनाया है। उनका कहना है उत्तराखंड की बेटी सड़क पर आकर भीख मांगे यह प्रदेश के लिए ठीक नहीं है।

गोपाल शर्मा के पड़ोसी सामाजिक कार्यकर्ता मनु गोस्वामी से संपर्क किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के लिए एक लाख 11 हजार दे रही हूं। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो पैसे की व्यवस्था और की जाएगी।

भावना पाण्डेय ने गोपाल शर्मा की दोनों बेटियों आदिती और प्रज्ञा को भी गोद भी लिया है। उनकी पढ़ाई से लेकर शादी का खर्चा स्वयं उठाने की बात कही है। इस दौरान उत्तराखंड के सभी विधायकों से भी गोपाल शर्मा की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में पिता के इलाज के लिए दो मासूम बेटियों द्वारा चंदा मांगने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज़ गोपाल शर्मा के इलाज के लिए उचित इंतज़ाम करने और उपचार में कोई दिक्कत ना आए। इसके संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं सहित दो गिरफ्तार

रूद्रपुर: दुर्लभ प्रजाति के कुछओं की तस्करी के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को 45 कछुओं व तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  थाना पुलभट्टा पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन्य जीव तस्कर वन्य जीवों की तस्करी हेतू आने वाले […]
दुर्लभ प्रजाति के 45 कछुओं सहित दो गिरफ्तार

You May Like