देश में कोरोना के 4,858 नए मरीज मिले, 10 संक्रमितों की मौत

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 4,858 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 4,735 है। जबकि 10 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 62 हजार 664 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.71 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हजार 027 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.76 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 1.75 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 17 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कॉमनवेल्थ कराटे व फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप :भारतीय एथलीटों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय कराटे टीम और एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया (एक्सएमए एकेडमी इंडिया) के एथलीटों ने बर्मिंघम में 7 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित 10वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप 2022 में 16 पदक जीते जिनमें 11 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है। […]
कॉमनवेल्थ कराटे व फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप :भारतीय एथलीटों ने जीते 16 पदक

You May Like