संकल्प में विकल्प आया तो टूट जाता है संकल्प: मुख्यमंत्री धामी

हल्द्वानी: प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य की जनता ने तमाम मिथक तोड़ते हुए इस बार भाजपा को जो प्रचंड बहुमत दिया है, उसके बाद पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर, राज्य आंदोलन के शहीदों के सपनों को साकार करते हुए आगे बढ़ें।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में अपने संबोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार काे कहा कि चंपावत की जीत के लिए वह सबका अभिनंदन करते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल है कि लगातार दो-दो बार पार्टी ने यहां इतिहास रचा है। चार आम चुनाव हुए हैं जिनमें भाजपा को लगातार जीत मिली है। प्रदेश में हर बार बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरकार बनती थी, लिहाजा बहुत लोगों में संशय था। उन्होंने बहुत कठिन परिस्थिति में हम लोग चुनाव लड़े और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल था कि राज्य में तमाम मिथक टूटे। उन्होंने कहा कि संकल्प में विकल्प आता है तो संकल्प टूट जाता है, सपने बिखर जाते हैं, हमें संकल्प को लेकर काम करना है।

धामी ने कहा कि वह पार्टी कार्यक्रमों में सबसे पीछे बैठे होते थे कि अचानक पार्टी ने उन्हें मुख्य सेवक का दायित्व दे दिया। यह पार्टी संगठन की ही रीत है कि संगठन में हर किसी का अच्छा उपयोग होता है। हमारे लिए सत्ता जनसेवा का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरना है। विकास की यह यात्रा उनकी निजी यात्रा नहीं है। झुककर पीडि़त के दर्द को अपना समझकर काम करना है, जिसकी सेवा करते हैं उसका सुख ही हमारा संतोष है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेसी सत्ता के पैरासाइट होते हैं, जब तक पोषण तब तक जीवित, जिस राज्य में भी सत्ता गई सालों साल वापस लौटकर नहीं आए, यहां भी नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी के लोगों ने तो उनके लिए उपचुनाव में सीट छोड़ने का आफर किया मगर कांग्रेस के लोगों ने भी सीट छोड़ने का आफर किया जो इस बात का प्रमाण था कि उनके अंदर कितनी निराशा, हताशा है। कांग्रेस जनता को कमजोर खुद को ताकतवर समझती है, जनता ने बता दिया कि कांग्रेस के हाथ नहीं बल्कि जनता के हाथ में ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्यावरण बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी, स्व. कुंवर प्रसून की पत्नी रंजना भंडारी को किया गया सम्मानित

देहरादून: सुंदर लाल बहुगुणा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए जनसहभागिता को जरूरी बताया। केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान में स्व सुंदर लाल बहुगुणा स्मृति तमंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित  करते हुए उत्तराखंड […]
पर्यावरण बचाने के लिए जनसहभागिता जरूरी, स्व. कुंवर प्रसून की पत्नी रंजना भंडारी को किया गया सम्मानित

You May Like