‘महिला आगे बढ़ेगी, तो समाज आगे बढ़ेगा’ – मोहन भागवत

News Hindi Samachar

आरएसएस प्रमुख ने ‘उद्योगवर्धिनी’ के मंच से दिए महिला सशक्तिकरण के संदेश

महाराष्ट्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने महिला सशक्तिकरण को देश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि महिलाओं को सामाजिक बेड़ियों और रूढ़ियों से मुक्त करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वे महाराष्ट्र के सोलापुर में ‘उद्योगवर्धिनी’ संस्था द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में बोलते हुए मोहन भागवत ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। वे सिर्फ घर और परिवार का ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के संस्कार और सोच का भी निर्माण करती हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल सामाजिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की कुंजी है।

भागवत ने यह भी स्पष्ट किया कि महिलाओं को ऊपर उठाने की बात करना पुरुषों का अहंकार है। उन्होंने कहा, “महिलाओं को सिर्फ स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए, ना कि उन्हें निर्देशित करने की कोशिश करनी चाहिए। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तो समाज अपने आप आगे बढ़ता है।”

इस मौके पर उन्होंने ‘उद्योगवर्धिनी’ संस्था द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास देश में सकारात्मक बदलाव की नींव रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला पंचायत चुनाव प्रचार में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

अल्मोड़ा और नैनीताल जनपद में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में किया प्रचार अल्मोड़ा/नैनीताल। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को नैनीताल और अल्मोड़ा जनपदों में पार्टी समर्थित जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान वे दो जनसभाओं और रोड शो में शामिल हुई। नैनीताल […]
जिला पंचायत चुनाव प्रचार में उतरी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

You May Like