यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके गर्मी में फट रहे होंठ, तो इन चीजों का इस्तेमाल करके इस परेशानी से पाए राहत 

News Hindi Samachar

सर्दियों में होंठ फटना तो बेहद आम बात है, लेकिन जब गर्मी में भी होंठ फटते हैं, तो ये चिंता का विषय हो जाता है। लेकिन आज के समय में तेज धूप, प्रदूषण और अन्य परेशानियों की वजह से ज्यादातर लोग होंठों के फटने से परेशान हैं।

यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जिनके होंठ गर्मी में फट रहे हैं तो कुछ चीजों का इस्तेमाल करके आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी इस परेशानी से आतान तरीके से राहत पा सकें।

नारियल का तेल

यदि आपके होंठ फटना बंद नहीं हो रहे हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले तत्व आपके होंठों को सूखने से बचाते हैं। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए केवल रात के समय में होंठों पर नारियल का तेल लगाएं और ऐसे ही सो जाएं।

शहद

शहद के इस्तेमाल से आपको फटे हुए होंठों से राहत मिलेगी। इसके इस्तेमाल के लिए होंठों पर शहद की पतली सी लेयर लगाएं। 10 से 15 मिनट तक इसे ऐसे ही होंठों पर लगा रहने दें और फिर हल्के हाथ से पोंछ लें। हल्के हाथ से पोंछने के बाद होंठों पर मॉइश्चराइजर लगाएं और सो जाएं।

एलोवेरा

एलोवेरा का पौधा तो लगभग हर घर में होता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी अपने फटे हुए होंठों को सही कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए रात के समय एलोवेरा जेल को होंठों पर लगाएं और फिर कुछ ही दिनों में इसका असर देखें।

गुलाब जल

गर्मी के मौसम में घर-घर में गुलाब रख रखा रहता है। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी फटे होंठों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए कॉटन बॉल पर डालकर होंठों पर हल्के से लगाएं। ये नुस्खा आपके होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा।

ग्लिसरीन

इस मौसम में भी ग्लिसरीन आपके होंठों की हालत सुधारने में मदद करेगा। ग्लिसरीन को थोड़ा सा शहद के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे पोंछ लें। इससे भी आपको फायदा दिखेगा।

घी

गर्मियों में आप घी को मॉइस्चराइजर के रूप में भी यूज कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से होंठ कोमल और नर्म बन जाते है। घी होंठों को नमी प्रदान करता है। इसको आप रात में लगाकर सो सकते हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री ने 8,300 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे और सड़क परियोजनाओं का किया लोकार्पण रामेश्वरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के रामेश्वरम में भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कई अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत भी की। समुद्र […]
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री ब्रिज पंबन का किया उद्घाटन

You May Like