अगर आपके हाथ भी गुस्से में कांपने लगते हैं, तो हो सकती है ये बीमारी

News Hindi Samachar

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान के चक्कर में लोग तरह-तरह के बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आज के समय में कम उम्र के लोग में भी एंग्जायटी, डिप्रेशन, हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओबेसिटी से जूझ रहे हैं। ऐसे में अनहेल्दी लाइफस्टाइल हमारे दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है. इसकी वजह से छोटे-छोटे बच्चों में भी गुस्सा, चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है।आपने अक्सर देखा होगा कि लोग गुस्से में कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो जाते हैं. कुछ लोग तो गुस्से में इतने एग्रेसिव  हो जाते हैं कि उनके हाथ-पैर भी कांपने लगते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है।

आखिर क्यों कांपती है बॉडी
जब आप किसी व्यक्ति के गुस्से में हाथ-पैर कांपते हुए देखते हैं, तो आपके मन में यही सवाल आया होगा कि ये कांप क्यों रहा है. बता दें कि इसके पीछे इमोशन और मेडिकल से संबंधित कारण हो सकते हैं. जब व्यक्ति एक ही चीज को अपने मन में बैठा ले तो उसे कई सारी समस्याएं हो सकती है। लेकिन इससे शरीर में जरूरत से ज्यादा हार्मोन चेंज होने लगता है. ये हार्मोन हाई बीपी, स्ट्रेस और अन्य कई तरह के बीमारियों को बुलावा दे सकती है. इसलिए जब भी कोई व्यक्ति गुस्सा होता है तो उसका शरीर कांपने लगता है. कई रिसर्च में यह बात साफ हो चुकी है कि  महिलाओं की तुलना में पुरुषों अधिक गुस्सेबाज होते हैं। गुस्सा होने पर बॉडी एड्रलीन नामक जहरीला टॉक्सिन निकलकर पूरे बॉडी में फैलता हैं. इससे कई बीमारियां पैदा होती है।

गुस्सा आने पर करें ये उपाय

  • गहरी सांसें लें: गहरी और धीमी सांस लेने से आपके शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप शांत हो सकते हैं।
  • चलना या व्यायाम करना: थोड़ी देर टहलने या हल्का व्यायाम करने से आपके शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो आपको बेहतर महसूस कराता है।
  • कुछ समय लें: जब भी आप गुस्से में हों, थोड़ी देर के लिए उस स्थिति से हट जाएं. इससे आप बेहतर तरीके से सोच सकेंगे।
  • पॉजिटिव सोचें: गुस्से को कंट्रोल करने के लिए पॉजिटिव विचारों पर ध्यान केंद्रित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति और कला को मिल रही नई पहचान अयोध्या/देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियाँ भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए […]
अयोध्या में श्रीराम को समर्पित उत्तराखंड के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

You May Like