वाहन की चपेट में आने से आईआईटी कर्मचारी की मौत

News Hindi Samachar

हरिद्वार: हरिद्वार हाइवे पर रूड़की स्थित मलकपुर चुंगी के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने ले आईआईटी कर्मचारी की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सीसीटीवी कैमरे के जरिए चालक की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजपुताना कोतवाली गंगनहर निवासी मनोज कुमार आईआईटी के कर्मचारी थे। वह बायोटेक डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। सोमवार देर रात वह किसी काम से मलकपुर चुंगी के पास आये थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गये। हादसे के बाद आरोपित चालक वहां से फरार हो गया। हादसा होते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सिविल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। अभी तक पुलिस को इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवती को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

ऋषिकेश: स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने, दो बार जबरन गर्भपात कराने, सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि […]
युवती को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपित गिरफ्तार

You May Like