उत्तराखंड भाजपा की नई टीम की बैठक में 2024 का संदेशए जनता से जुड़ाव पर फोकस

News Hindi Samachar
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई टीम की घोषणा के बाद पहली बैठक पार्टी मुख्यालय में रविवार को नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ आयोजित हुई। बैठक में नई टीम को आगामी कार्यक्रमों और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर अभी से जनता के बीच जाकर कार्य में जुटने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही पार्टी की नीतियों और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों पर संवाद करने के लिए फोकस किया गया। रविवार को बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम गीत के साथ शुभारंभ हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, संगठन महामंत्री अजेय कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भारतीय जनता पार्टी ने चिंतन और मनन के आधार पर समाज को अपने से जोड़ा है। इसी आधार पर पार्टी देश ही नहीं विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनी है। भाजपा सरकारों में सभी कार्य योजना समाज को केंद्रित करके बनती है। सरकार के सभी निर्णय निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंच रहे हैं और उसी का परिणाम स्वरूप 2022 में भाजपा सरकार प्रदेश में दोबारा स्थापित हुई है। वह अपने आप में दर्शाता है कि हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रदेश के जनमानस को समर्पित थी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते मिशन 2024 में जुटने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा सेवा, संकल्प और समर्पण के मूल्यों पर चलती है। भाजपा में अनेक योग्यवान कार्यकर्ता हैं और हमें सभी को एक साथ मिलकर संगठन के कार्यों को गति देना है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भौगोलिक दृष्टि से आपदाओं से ग्रसित राज्य है। इस स्थिति में समाज को साथ लेकर पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार अपने निर्णयों को जनता से जोड़कर तैयार करती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के केंद्र में देश का सामान्य वर्ग है। डबल इंजन की सरकार में आमजन के जीवन में बदलाव लाने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंः रेखा वर्मा प्रदेश प्रभारी और लोकसभा सांसद रेखा वर्मा ने बैठक में सभी से अपने-अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए अभी से 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि मोदी-धामी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है। विपक्ष आज मुद्दा विहीन है। इसीलिए वह झूठ और भ्रम के सहारे लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में हम सबकी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम विपक्ष के झूठ को बेनकाब करें। संगठन की नीतियों को जन-जन से जोड़ने के लिए ईमानदारी से कार्य करेंः अजेय कुमार प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हम पार्टी व समाज में अपना अच्छा व्यवहार स्थापित कर ही आगे बढ़ सकते हैं। बैठक में विभागों-प्रकोष्ठों की कार्ययोजना से पदाधिकारियों को अवगत कराया। क्षेत्र और जिले स्तर पर विभाग-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को समायोजित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नए दायित्वों से जुड़े लोग जनता से अपना सीधा संवाद रखे और संगठन की नीतियों को जन-जन से जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनाएं। संगठन महामंत्री ने कहा कि जिन लोगों को नए दायित्व मिले हैं, वह ईमानदारी पूर्वक 2024 के लक्ष्य प्राप्ति में जुट जाए। मन की बात के कार्यक्रम बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुनना चाहिए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, कौशतुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में मकान ढहने से शिशु समेत तीन की मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र की काठ बंगला बस्ती में भारी बरसात से घर ढहने से 10 दिन के शिशु (लड़का) और दो महिलाओं की मौत हो गई। जिलाधिकारी सोनिका और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मौसम विज्ञान विभाग की […]
देहरादून में मकान ढहने से शिशु समेत तीन की मौत

You May Like