कर्मचारियों का विरोध को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

News Hindi Samachar

देहरादून: विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूडी ने विधानसभा में तदर्थ नियुक्तियों को निरस्त करने के बाद कर्मचारियों के विरोध को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष खंडूडी ने 2016 के बाद विधानसभा में सभी बैकडोर तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने के निर्णय के बाद कर्मचारियों में मायूसी छा गई। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने तत्काल विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराया। उन्होंने 2016, 2020 और 2021 के कमर्चारियों को निशाना बनाने के आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने राज्य गठन के समय से नियुक्त सभी कर्मचारियों के लिए एक मानक रखने की मांग की। इस दौरान विधानसभा से कड़ी मशक्कत के बाद विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा से बाहर निकाला गया और उनको उनके आवास पर भेजा गया

विरोध और कर्मचारियों के आंदोलन की चेतावनी को देखते हुए युमना कालोनी स्थित विधानसभा अध्यक्ष के शासकीय आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पर महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि अभी तक आवास पर कोई विरोध की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट सोच का परिणाम है जीवनदायिनी आयुष्मान: सीएम धामी

देहरादून: मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के चौथी वर्षगांठ पर कहा कि आयुष्मान निसंदेह ही जीवनदायनी का काम कर रही है। जन कल्याण की यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उत्कृष्ट सोच का परिणाम है। शुक्रवार को संस्कृति भवन सभागार में आरोग्य मंथन 2022, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखण्ड की ओर […]
प्रधानमंत्री की उत्कृष्ट सोच का परिणाम है जीवनदायिनी आयुष्मान: सीएम धामी

You May Like