भारत-सिंगापुर का निर्णायक मुकाबला 14 अक्टूबर को

News Hindi Samachar

गोवा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा मुकाबला

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम 14 अक्टूबर को सिंगापुर के खिलाफ एएफसी एशियाई कप क्वालिफायर का अहम मुकाबला खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने गुरुवार को घोषणा की कि यह मैच गोवा के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा।

एआईएफएफ के मुताबिक, यह ग्रुप-सी चरण का आखिरी मैच होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर फुटबॉल प्रशंसकों में उत्साह है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला नौ अक्तूबर को सिंगापुर के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल ग्रुप तालिका में सिंगापुर एक जीत और एक ड्रॉ के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत एक ड्रॉ और एक हार के साथ सबसे निचले पायदान पर है।

ग्रुप का विजेता सीधे 2027 में सऊदी अरब में होने वाले एएफसी एशियाई कप में प्रवेश पाएगा। ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा।

Next Post

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण को सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

प्रदेश के सभी जिलों में बनेगा वृद्धाश्रम, 6 लाख बुजुर्गों को डीबीटी से पेंशन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद के तहत वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांग शादी अनुदान एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का सॉफ्टवेयर लॉच किया एवं […]
दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण को सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री धामी

You May Like