हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त

News Hindi Samachar
सारब्रुकन: हायलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में किदांबी श्रीकांत और ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद की हार के साथ ही भारत का सफर समाप्त हो गया है। शनिवार को श्रीकांत को पुरुष एकल वर्ग और ट्रीसा जॉली-गायत्री गोपीचंद को महिला युगल के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। दुनिया में 11वें नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत को सारलैंडहेल इंडोर एरिना में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नंबर 6 एंथनी गिंटिंग ने 21-18, 21-15 से हराया। इससे पहले थाईलैंड की बेन्यापा एमसार्ड और नुंतकर्ण एम्सार्ड ने महिला युगल सेमीफाइनल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को 33 मिनट में 21-17, 14-21, 21-18 से हराया। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली साइना नेहवाल और भारत के शीर्ष पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन दोनों प्रतियोगिता में पहले ही हारकर बाहर हो गए हैं। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जो 15 नवंबर से शुरू हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी ने गुजराती में लॉन्च किया नया चुनावी नारा- मैंने यह गुजरात बनाया है

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए गुजराती में नया चुनावी नारा दिया- ‘मैंने यह गुजरात बनाया है’। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गुजराती ने गुजरात को बनाया है। मोदी ने कहा कि गुजरात उन विभाजनकारी ताकतों का सफाया कर देगा जिन्होंने अपने पिछले 20 […]
पीएम मोदी ने गुजराती में लॉन्च किया नया चुनावी नारा- मैंने यह गुजरात बनाया है

You May Like