जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब – राहुल गांधी

News Hindi Samachar

हैदराबाद। राहुल जाति जनगणना पर बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान भारत में कथित जातिगत भेदभाव को लेकर बयान दिया। राहुल गांधी, ‘जिस तरह का जातिगत भेदभाव भारत में होता है, ऐसा दुनिया में कहीं नहीं होता। उन्होंने कहा कि जाति आधारित भेदभाव के मामले में देश की स्थिति दुनिया में सबसे खराब है। हैदराबाद में राहुल गांधी ने कहा, ‘मेरे लिए तेलंगाना राष्ट्रीय जाति जनगणना का मॉडल है। देश में 50 प्रतिशत आरक्षण की कृत्रिम सीमा को ध्वस्त कर दिया जाएगा।’

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) की बैठक में राहुल गांधी की मौजूदगी में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा 6 नवंबर से किए जाने वाले जाति सर्वेक्षण पर चर्चा की गई। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने सामाजिक समूहों, जाति संघों और कांग्रेस नेताओं से बातचीत की। बेगमपेट हवाई अड्डे पर और बाद में बोवेनपल्ली में एक कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, उनके कैबिनेट सहयोगियों, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ और अन्य नेताओं ने राहुल का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

 मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए बड़ा फीचर किया जारी, अब नहीं चलेगी किशोरों की मनमानी

किशोरों की उम्र पकड़ने के लिए एआई का करेंगे इस्तेमाल नए फीचर का उद्देश्य यूजर्स की वास्तविक उम्र को अधिक सटीकता से वेरिफाई करना नई दिल्ली। Meta ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए एक बड़ा फीचर जारी किया है। अब इंस्टाग्राम पर किशोरों की मनमानी नहीं चलेगी। वैसे […]
 मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए बड़ा फीचर किया जारी, अब नहीं चलेगी किशोरों की मनमानी

You May Like