इंद्रमणि बडोनी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री धामी

News Hindi Samachar

देहरादून: मुख्यमंत्री ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन और उनके पर्वतीय विकास की संकल्पना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंद्रमणि बडोनी की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय बडोनी की उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पर्वतीय विकास की संकल्पना और उत्तराखंड राज्य निर्माण में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सरकार राज्य आंदोलनकारियों के सपनों का उत्तराखंड, के उत्थान के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेल और कपड़ा राज्य मंत्री दर्शन जरदोश और रेल, […]
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

You May Like