आईपीएल 2024- सीएसके और केकेआर के बीच मुकाबला आज

News Hindi Samachar

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगी। सीएसके को पिछले दोनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, केकेआर ने अब तक खेले तीनों ही मैचों में जीत का स्वाद चखा है। कोलकाता का खासतौर पर बैटिंग ऑर्डर जबरदस्त फॉर्म में नजर आया है। दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर कोलकाता नाइट राइडर्स की मेजबानी करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में  खेला जाएगा। सीएसके ने टूर्नामेंट का आगाज दो धमाकेदार जीत के साथ किया था, लेकिन पिछले दोनों ही मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। दूसरी ओर, केकेआर की टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है।

चिदंबरम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है। हालांकि, अब तक इस सीजन खेले गए दोनों ही मैचों में पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद नजर आई है। आरसीबी के खिलाफ चेन्नई ने इसी मैदान पर 174 रन का लक्ष्य चेज कर डाला था। वहीं, गुजरात के खिलाफ सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 206 रन लगाए थे। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आधे घंटे पहले टॉस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की चुनावी सभा

प्रधानमंत्री ने 2 लाख करोड़ से ज्यादा की योजनाएं उत्तराखंड के लिए की स्वीकृत – धामी आज गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है- मुख्यमंत्री बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनरल बी.सी जोशी स्टेडियम, दुगनाकुरी, बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित […]
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की चुनावी सभा

You May Like