देशो का दायित्व है की विदेश में अवैध रूप से रह रहे नागरिक को वापस ले लिया जाए – विदेश मंत्री एस. जयशंकर

News Hindi Samachar

संसद में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ‘अवैध भारतीय प्रवासियों’ को वापस भेजने पर दिया बयान 

वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो – विदेश मंत्री एस. जयशंकर

नई दिल्ली। अमेरिका से ‘अवैध भारतीय प्रवासियों’ को वापस भेजने पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को संसद में बयान दिया।उन्होंने कहा कि यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए। हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो।

जयशंकर ने कहा, ‘सदन इस बात की सराहना करेगा कि हमारा ध्यान अवैध आव्रजन उद्योग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर है। ऐसा होना भी चाहिए। निर्वासितों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर कानून प्रवर्तन एजेंसियां एजेंटों और ऐसी एजेंसियों के खिलाफ आवश्यक, निवारक और अनुकरणीय कार्रवाई करेंगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योगी आदित्यनाथ ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में करें कार्य यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद के तहसील यमकेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचुर  में तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। भ्रमण के पहले दिन उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में […]
योगी आदित्यनाथ ने कृषि, पशुपालन और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

You May Like