आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख 12 हजार फीट पर तिरंगा फहराया

News Hindi Samachar

नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर और आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को घर-घर पहुंचाने का संदेश दिया है।

लद्दाख में 12 हजार फीट पर तिरंगा फहराने के बाद जवानों ने नागरिकों से 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आग्रह किया।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक पांडेय ने बुधवार को बताया कि इससे पहले लेह लद्दाख से एक उत्तर पश्चिम सीमांत आईटीबीपी माउंटेन टेरेन बाइक (एमटीबी) अभियान की शुरूआत की गई थी। यह अभियान लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों से होते हुए कराकोरम दर्रे तक पहुंचेगा और सात अगस्त, 2022 को लेह लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोविड टीकाकरण कैम्प का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

देहरादून: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति निरंतर अपनी पैनी निगाह रखते हैं। साथ ही विभाग को भी सचेत रखने के लिए उनका प्रयास भी लगातार चलता रहता है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने एक कैंप में कोरोना टीकाकरण के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज […]
कोविड टीकाकरण कैम्प का मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

You May Like