मार्च के महीने में हुआ जनवरी जैसा मौसम, इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

News Hindi Samachar

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मार्च के महीने में जनवरी जैसा मौसम हो रहा है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज और कल (शनिवार और रविवार को) प्रदेशभर में मौसम बदलने की संभावना जताई है। पर्वतीय जिलों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, इन जिलों के साथ देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों से जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते चक्र के चलते मार्च में भी मौसम बदलने लगा है। इसका मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है जिसकी वजह से बर्फबारी और बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। 4 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। पर्वतीय इलाकों में भले ही बर्फबारी-बारिश हो रही है लेकिन तापमान पर इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। इसीलिए ठंड से लोगों को राहत मिल रही है।

बृहस्पतिवार के आंकड़ों की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान तो पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सिर्फ नई टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री की गिरावट के साथ 14.4 डिग्री रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी नादिया जिले के कृष्णानगर पहुंच गए हैं और थोड़ी देर में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित […]
पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल में 15,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

You May Like