आबे की हत्या से शोक में डूबा जापान, उच्च सदन के लिए शुरू मतदान

News Hindi Samachar

टोक्यो: पूर्व प्रधानमंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता शिंजो आबे की हत्या से शोक में डूबे जापान में उच्च सदन के चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को मतदान शुरू हो गया। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के पार्थिव शरीर को नारा शहर से शनिवार को जापान की राजधानी में उनके घर पहुंचाया गया। आबे का अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। इस चुनाव में दिवगंत नेता आबे की पार्टी को जीत मिल सकती है।

शिंजो आबे की गोलीबारी में हुई मौत से पूरी दुनिया सकते में है। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच कराने की घोषणा कर चुके हैं। चुनाव में शिंजो आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को जीत मिलने की उम्मीद है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आबे की हत्या के बाद जापान की जनता में गुस्सा और उनके प्रति सहानुभूति है। आबे की पार्टी को जनता की हमदर्दी का फायदा मिल सकता है।

उल्लेखनीय है कि आबे की शुक्रवार को पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर ही हत्या आरोपित तेत्सुया यामागामी (41) को दबोच लिया था। वह जापान की नौसेना का पूर्व सदस्य है।

आबे के पार्थिव शरीर को शनिवार को काले रंग के एक वाहन से टोक्यो के आलीशान रिहायशी इलाके शिबुया स्थित उनके घर पहुंचाया गया। इस वाहन में आबे की पत्नी अकी भी सवार थीं। घर पर कई लोग अपने नेता की अंतिम झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। वाहन के सामने से गुजरने पर उन्होंने सम्मान में सिर झुकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजधानी दिल्ली में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

नई दिल्ली: देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत और ऐहतेराम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह मुसलमानों ने ईदगाहों के साथ-साथ छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष तौर से दुआ मांगी। नमाज के बाद जानवरों […]
राजधानी दिल्ली में अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

You May Like