देवभूमि से पवित्र नदियों का जल लेकर रवाना हुई कलश यात्रा

News Hindi Samachar

मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, कुशीनगर में होगा भगवान सूर्य का जलाभिषेक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए पवित्र नदियों के जल से भरी कलश यात्रा को रवाना किया।

कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक करने के लिए देशभर की करीब 151 पवित्र नदियों से जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड की गंगा, यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी सहित अन्य नदियों का जल लेकर यह कलश यात्रा देवभूमि से रवाना हुई।

इस मौके पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वा. संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसूरी में केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून।  प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयास के स्थानीय उत्पादों से निर्मित किट भी भेंट की। इस दौरान मंत्री […]
मसूरी में केंद्रीय श्रम, रोजगार एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

You May Like